चार बच्चों को सांप ने डसा, 3 को जहरीले करैत ने तो 1 को कोबरा ने काटा…अस्पताल में भर्ती

19

The Duniyadari: रायगढ़- जिले में चार बच्चों को सांप ने डस लिया था। इसमें 3 को जहरीले करैत ने तो 1 को कोबरा ने काटा था। बच्चों की हालत बिगड़ रही थी। तब उन्हें मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाॅक्टरों ने प्रयास किया और चारों बच्चों की जान बच गई।

जिन्हें स्वस्थ्य होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जून माह में अलग-अलग तारीख को दितवी चौहान (4 साल), अनन्या यादव (9 साल), तारिका सिदार (1 साल) को करैत सांप ने सोते समय डस लिया। इसके अलावा नित्यांश चौहान (6 साल) को कोबरा सांप ने काट लिया था।

मामले की जानकारी होने पर उनके परिजन उन्हें पास के संबंधित सामुदायिक अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर डाॅक्टरों ने उन्हें रायगढ़ मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।

बच्चों के शरीर में सांप का जहर फैल चुका था। स्थिति काफी गंभीर होते जा रही थी। शरीर में लकवे जैसे असर होने लगा था और बच्चों को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी।

दितवी चौहान और अनन्या यादव होश में नहीं थे। दितवी चैहान को 8 दिन और अनन्या यादव को 2 दिन वेंटिलेटर में रखना पड़ा। आपातकालीन विभाग में बच्चों को वेंटिलेटर में रखा गया। डाॅक्टर लगातार बच्चों को बचाने का प्रयास कर रहे थे। कई दिनों के इलाज से बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार आना शुरू हुआ और सभी बच्चों के स्वस्थ्य होने पर बुधवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।