Friday, April 10, 2026
Home Breaking जिस घर में काम किया, वहीं जेवरात और नगदी पर हाथ साफ...

जिस घर में काम किया, वहीं जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया

115

The Duniyadari: बिलासपुर- सकरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने जिस घर में काम किया, वहीं जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने सजगता दिखाते हुए एफआईआर दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है।

18 जून को आसमां कॉलोनी निवासी रजनी सिंह ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर की अलमारी से सोने की चेन, मंगलसूत्र, कान की बाली और 11 हजार रुपये नकद, कुल 2.09 लाख रुपये की संपत्ति चोरी हो गई है। घटना की जानकारी 17 जून को अलमारी चेक करने पर लगी।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सकरी पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। एएसपी राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच में सबसे पहले रजनी सिंह के घर में काम करने वाली नौकरानी दुर्गेश्वरी वर्मा (23 वर्ष) से पूछताछ की गई। शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने गहने चुराने की बात कबूल कर ली।

दुर्गेश्वरी ने बताया कि उसने अपने भाई हरिशंकर कश्यप (25 वर्ष) की मदद से जेवर विनोद सोनी (62 वर्ष) नामक एक सुनार को बेचे थे, जो मुंगेली जिले के लालपुर थाना अंतर्गत ग्राम मोहतरा का निवासी है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल ₹2,01,931 की संपत्ति बरामद की। आरोपियों के खिलाफ धारा 305(A), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।