Thursday, October 22, 2026
Home Breaking व्यापारी के सूने मकान से लाखों की चोरी, FIR दर्ज…

व्यापारी के सूने मकान से लाखों की चोरी, FIR दर्ज…

247

The Duniyadari: दुर्ग- दुर्ग के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सूने मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। व्यापारी के मकान को चोरों ने उस वक्त निशाना बनाया, जब वे अपने पूरे परिवार के साथ सोमवार रात 9 बजे ट्रेन से राजस्थान पारिवारिक यात्रा पर रवाना हुए थे।

व्यापारी शांतिलाल कांकरिया के मामा उत्तमचंद भंडारी को पड़ोसी ने फोन कर चोरी की सूचना दी। सूचना मिलते ही उन्होंने फौरन मौके पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस को खबर दी।

पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, चोरों ने घर में घुसने के लिए बाथरूम की खिड़की तोड़ी। घर के सभी कमरों की अलमारियों के लॉकर तोड़कर कीमती सामान और नकदी चुरा ली गई है। चोरी कितनी रकम और सामान की हुई है, इसका पता लगाया जा रहा है। जांच के लिए डॉग स्क्वॉड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया है। कोतवाली पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक से पूछताछ कर रही है।