Thursday, August 27, 2026
Home Breaking बस हादसा: नदी में गिरने से एक की मौत, 7 लोग घायल…

बस हादसा: नदी में गिरने से एक की मौत, 7 लोग घायल…

207

The Duniyadari: उत्तराखंड (Uttarakhand) में रुद्रप्रयाग -बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर में भीषड़ सड़क हादसे की जानकारी सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, एक बस अलकनंदा नदी में गिर गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया. मौके के पर बचाव अभियान शुरू करने के लिए रेस्क्यू टीम रवाना हुई है.

अधिक जानकारी का इंतजार है. एजेंसी के मुताबिक, पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया, “रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर इलाके में एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई. अब तक मिली जानकारी के अनुसार बस में 18 लोग सवार थे.”

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया, “रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर में 18 सीटर बस के अलकनंदा नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और सात लोग घायल हो गए हैं. बचाव अभियान के लिए एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं.”