Friday, September 18, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू

274

The Duniyadari: रायपुर– मानसून सत्र से पहले आज शुक्रवार को सीएम साय कैबिनेट की बैठक ले रहे है। बैठक में सभी मंत्रियों को बुलाया गया है। सीएम साय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कृषि, खाद्य, शिक्षा जैसे विभागों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। विधानसभा में पेश होने वाले विधेयकों पर भी बात होगी।

हाल ही में शराब घोटाले में आबकारी विभाग के अधिकारियों के सस्पेंशन की कार्रवाई की गई है। विपक्ष इसे मुद्दा बना रहा है, इसे लेकर भी मंत्रियों के बीच अनौपचारिक चर्चा हो सकती है। कैबिनेट की यह बैठक छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र से ठीक पहले हो रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि सत्र को लेकर कुछ प्रस्ताव भी इस बैठक में पास किए जा सकते हैं।