Saturday, August 22, 2026
Home Breaking सीईओ जिला पंचायत ने पीएम आवास योजना के तहत हितग्राहियों के आवासों...

सीईओ जिला पंचायत ने पीएम आवास योजना के तहत हितग्राहियों के आवासों का किया निरीक्षण

217

The Duniyadari: बलौदाबाजार में जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत विकासखंड पलारी के ग्राम पंचायत अमेरा और सोनारदेवरी में हितग्राहियों के आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रथम किश्त प्राप्त अप्रारंभ आवासों को जल्द शुरू करने और द्वितीय किश्त प्राप्त हितग्राहियों को आवास शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने आवास हितग्राहियों को रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने और एक पेड़ मां के नाम से वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित किया।

साथ ही, स्व सहायता समूह के सदस्यों को सेन्ट्रींग प्लेट उपलब्ध कराने और ग्राम पंचायत सचिवों को आवास निर्माण में दिवाल लेखन अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में जनपद सीईओ पन्ना लाल धुर्वे, जिला समन्वयक शैलेंद्र भार्गव और अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।