Monday, November 9, 2026
Home Breaking नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार की कार्रवाई लगातार जारी….

नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार की कार्रवाई लगातार जारी….

261

The Duniyadari: बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है। हाल ही में नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें कई नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने की खबर है।

मुठभेड़ का विवरण

नक्सल उन्मूलन अभियान को तेज करने के लिए राजधानी रायपुर में एक बड़ी बैठक आयोजित की गई है। इसी बीच बस्तर में जवानों का नक्सलियों के खिलाफ पराक्रम देखने को मिल रहा है। मुठभेड़ के दौरान कितने नक्सली मारे गए और क्या पुलिस को किसी तरह का नुकसान हुआ, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। पुलिस के शीर्ष अफसर पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।