Thursday, October 22, 2026
Home उत्तरप्रदेश सीएम योगी का जनता दर्शन, हर पीड़ित को दिलाया मदद का भरोसा

सीएम योगी का जनता दर्शन, हर पीड़ित को दिलाया मदद का भरोसा

124

The Duniyadari : गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में जनता दर्शन का आयोजन किया। बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जहां सीएम ने खुद एक-एक फरियादी से मुलाकात की और अफसरों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सीएम योगी ने कहा कि इलाज के लिए किसी गरीब को पैसों की कमी से परेशान नहीं होना पड़ेगा, सरकार पूरी मदद करेगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जा न होने पाए और राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाए।

जनता दर्शन में पहुंचने के लिए किसी रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होती। कोई भी नागरिक सीधे अपनी समस्या रख सकता है। हालांकि, सीएम ने लोगों को सलाह दी कि वे अपनी शिकायत पहले जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज करें, ताकि उसका निस्तारण और भी तेजी से हो सके।