Monday, August 17, 2026
Home छत्तीसगढ़ रायगढ़ में डबल मर्डर, सास-दामाद की हत्या से सनसनी, बेटी गंभीर

रायगढ़ में डबल मर्डर, सास-दामाद की हत्या से सनसनी, बेटी गंभीर

225

The Duniyadari : रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां अज्ञात परिस्थितियों में सास और दामाद की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वहीं मृतका की बेटी गंभीर हालत में पाई गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान 80 वर्षीय सुकमेत सिदार और उसके दामाद 60 वर्षीय लक्ष्मण सिदार के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह संपत्ति विवाद बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, हाल ही में महिला को एनटीपीसी में जमीन जाने के एवज में लाखों रुपये का मुआवजा मिला था। इसी को लेकर परिजनों में मतभेद बढ़े हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।

फिलहाल पुलिस ने परिवार के तीन सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना से पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल है।