Tuesday, September 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ शिक्षक अनुशासनहीनता मामले में प्रधान पाठक और सहायक शिक्षक निलंबित

शिक्षक अनुशासनहीनता मामले में प्रधान पाठक और सहायक शिक्षक निलंबित

187

The Duniyadari : बिलासपुर में एक सरकारी स्कूल में गंभीर अनुशासनहीनता का मामला सामने आया है। मस्तूरी विकासखंड के रहटाटोर गांव स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ दो शिक्षकों पर आरोप हैं कि उन्होंने विद्यालय के समय शराब का सेवन किया, बच्चों से अनुचित व्यवहार किया और गाली-गलौज की।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल जांच समिति गठित की। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद प्रधान पाठक राजेश्वर मरावी और सहायक शिक्षक मनोज कुमार नेताम को निलंबित कर दिया गया। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इनके खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

इस मामले ने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है और अभिभावकों में भी भारी नाराजगी का माहौल बना हुआ है।