Thursday, March 19, 2026
Home छत्तीसगढ़ रूपसिंह मंडावी बने छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के नए अध्यक्ष

रूपसिंह मंडावी बने छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के नए अध्यक्ष

84

The Duniyadari : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने अनुसूचित जनजाति आयोग के नए अध्यक्ष के रूप में रूपसिंह मंडावी की नियुक्ति की घोषणा की है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने शनिवार देर शाम इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया।

बस्तर जिले के फरसागुड़ा गांव के निवासी रूपसिंह मंडावी लंबे समय से क्षेत्रीय राजनीति और सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। आदिवासी समाज के बीच उनकी एक सशक्त और लोकप्रिय पहचान है।

मंडावी ने शिक्षा के प्रसार, स्वावलंबन को बढ़ावा देने और जनजातीय परंपराओं के संरक्षण के क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी नियुक्ति से जनजातीय समाज में नई उम्मीद और उत्साह देखा जा रहा है।