Sunday, September 13, 2026
Home कोरबा गिरजा प्रसाद धीवर बने अखिल भारतीय पंचायत परिषद के जिला कार्यकारिणी सदस्य

गिरजा प्रसाद धीवर बने अखिल भारतीय पंचायत परिषद के जिला कार्यकारिणी सदस्य

5

The Duniyadari: कोरबा, 13 सितंबर 2026। अखिल भारतीय पंचायत परिषद छत्तीसगढ़ राज्य इकाई ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए कोरबा जिले में श्री गिरजा प्रसाद धीवर को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार केंवट के आदेशानुसार प्रदेश कार्यालय, रायपुर से जारी की गई।

प्रदेश मुख्य महासचिव एवं संगठन महामंत्री डॉ. विपेन्द्र कुमार महेश ने श्री धीवर को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

नियुक्ति से कोरबा जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।