Wednesday, October 21, 2026
Home छत्तीसगढ़ समोसे की चटनी को लेकर बवाल, दुकानदार ने ग्राहक को पीटा

समोसे की चटनी को लेकर बवाल, दुकानदार ने ग्राहक को पीटा

193

The Duniyadari : दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब झगड़े का मामला सामने आया है, जहां समोसे की चटनी को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। घटना कैलाश नगर स्थित राजू होटल की बताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, राजेश दुबे नामक व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ समोसा खाने होटल गया था। समोसा खाने के बाद उसने चटनी दोबारा मांगी, जिस पर दुकानदार ने देने से मना कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच बहस छिड़ गई और दुकानदार ने गुस्से में आकर राजेश दुबे से मारपीट कर दी।

मारपीट में घायल राजेश दुबे ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जामुल पुलिस ने आरोपी दुकानदार राजू के खिलाफ मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में इस अनोखे विवाद की चर्चा जोरों पर है।