चलती पैसेंजर ट्रेन में युवक की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिला शव

35

The Duniyadari :रायपुर | चलती पैसेंजर ट्रेन में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। टिटलागढ़ से रायपुर आ रही पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही रायपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे।
रेलवे पुलिस ने कोच को घेराबंदी कर शव को नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

शुरुआती तथ्यों में मामला आत्महत्या की ओर इशारा कर रहा है, लेकिन पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हर पहलू की पड़ताल कर रही है।

फिलहाल मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाने के लिए सहयात्रियों और रेलवे स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।