Thursday, April 23, 2026
Home जांजगीर-चांपा गणतंत्र दिवस आयोजन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर और एसपी ने दिया...

गणतंत्र दिवस आयोजन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर और एसपी ने दिया दिशा-निर्देश

38

The Duniyadari : जांजगीर-चांपा, 21 जनवरी 2026 – गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जिले में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर जन्मेजय महोबे तथा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने शासकीय हाई स्कूल मैदान, जांजगीर का दौरा कर कार्यक्रम स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने समारोह से जुड़ी सभी तैयारियों को तय समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। उन्होंने मंच निर्माण व साज-सज्जा, ध्वजारोहण की व्यवस्था, हर्ष फायर, परेड अभ्यास, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, दर्शकों के लिए बैठक प्रबंध, सुरक्षा घेराबंदी, वाहन पार्किंग, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, ध्वनि व्यवस्था तथा झांकियों की तैयारी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।

इस मौके पर अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर, एसडीएम सुब्रत प्रधान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।