कोरबा साइबर थाना में प्रभारी बदला, निरीक्षक ललित चंद्रा को मिली जिम्मेदारी

21

The Duniyadari: कोरबा, 05 फरवरी। जिले के साइबर थाना में प्रशासनिक बदलाव करते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सब इंस्पेक्टर अजय सोनवानी को प्रभारी पद से हटाकर निरीक्षक ललित चंद्रा को नई जिम्मेदारी सौंपी है।

यह निर्णय आईटी एक्ट 2000 की धारा 78 के तहत लिया गया, जिसमें साइबर अपराधों की जांच के लिए निरीक्षक स्तर के अधिकारी की अनिवार्यता है। इसी नियम को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया गया।