Friday, August 14, 2026
Home कोरबा कोरबा:एसईसीएल दीपका खदान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

कोरबा:एसईसीएल दीपका खदान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

133

The Duniyadari: कोरबा जिले की एसईसीएल दीपका खदान में रविवार सुबह एक खड़े अनलोड ट्रेलर में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों और लोगों में हड़कंप मच गया और आसपास भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसईसीएल की फायर ब्रिगेड टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।

आगजनी के चलते एहतियातन कुछ देर के लिए खदान क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि संबंधित ट्रेलर बृजेश सिंह के डीओ में संचालित था, जबकि वाहन के मालिक प्रिंस पांडे हैं।

गनीमत रही कि घटना के समय ट्रेलर में कोयला लोड नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। रोड सेल इंचार्ज संतोष सिंह के मुताबिक सूचना मिलते ही दमकल की मदद से आग को समय रहते बुझा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।