जगदलपुर में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन, बस्तर पण्डुम समापन समारोह में होंगे शामिल

8

The Duniyadari: जगदलपुर, 09 फरवरी  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर पहुंचे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया। वे ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय ‘बस्तर पण्डुम’ के समापन कार्यक्रम में भाग लेने आए हैं।

उनके आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव और महापौर संजय पांडे समेत कई जनप्रतिनिधियों ने उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान संभागायुक्त डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।