कोरबा : पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने महाशिवरात्रि व्रत पर्व के पावन बेला पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।

8

The Duniyadari: कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा है कि भारतीय व्रतों में महाशिवरात्रि व्रत का बड़ा महत्‍व बताया गया है । भगवान शिव हर हमेशा भक्‍तों का मंगल करते हैं और ऐश्‍वर्य, संपत्ति, प्रगति, आदर्श, दीघार्यु, समृद्धि एवं प्रसिद्धि प्रदान करते हैं । भगवान शिव को मंगलकारी और कल्‍याणकारी माना गया है ।

पूर्व मंत्री अग्रवाल ने आगे कहा कि भारत में आत्मिक उन्‍नति और मानसिक शांति के लिए व्रत का विधान प्रचलित है। व्रत करने से आत्‍मा शुद्ध होती है और आत्‍मबल सुदृढ़ होता हे। महाशिवरात्रि व्रत पर्व के अवसर पर सभी शिव भक्‍तों के मनोरथ पूर्ण होने की कामना भोलेशंकर से करता हूं ।