रायपुर में मुख्यमंत्री से निरंजन पीठाधीश्वर की मुलाकात, आध्यात्मिक विषयों पर हुई चर्चा

4

The Duniyadari:रायपुर में सोमवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से निरंजन पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरी ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच आध्यात्मिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने स्वामी कैलाशानंद गिरी से आशीर्वाद प्राप्त किया और समाज में आध्यात्मिक मूल्यों की भूमिका पर विचार साझा किए। मुलाकात के दौरान प्रदेश के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

बैठक में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।