The Duniyadari: रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के सात वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में केंद्र के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने मंगलवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी की।

यह पदोन्नति वर्ष 2024 की चयन सूची के अंतर्गत 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्त पदों के आधार पर की गई है। सभी चयनित अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोबेशन पर नियुक्त करते हुए छत्तीसगढ़ कैडर सौंपा गया है।
पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में तीरथराज अग्रवाल, लीना कोसम, सौमिल रंजन चौबे, बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, सुमित अग्रवाल, संदीप कुमार अग्रवाल और आशीष कुमार टिकारिहा शामिल हैं। इन नियुक्तियों से राज्य प्रशासनिक ढांचे को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
































