Tuesday, March 10, 2026
Home रायपुर स्पीकर हाउस पहुंचे मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष का जाना हालचाल

स्पीकर हाउस पहुंचे मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष का जाना हालचाल

5

The Duniyadari: रायपुर, 9 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार शाम रायपुर स्थित स्पीकर हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डॉ. रमन सिंह जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ऐसी कामना है। इस मौके पर जगदलपुर विधायक किरण देव भी मौजूद रहे।