Tuesday, March 31, 2026
Home Breaking KORBA BREAKING: नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी...

KORBA BREAKING: नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

17

The Duniyadari: कोरबा- शहर के राताखार क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब जोड़ा पुल के नीचे नहर में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। आसपास मौजूद लोगों ने पानी में उतराते शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को बाहर निकाला।

प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। शव की स्थिति को देखते हुए मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिससे दुर्घटना या हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा रहा है।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पहचान के प्रयास जारी हैं। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मृतक की पहचान के लिए जिले के सभी थाना-चौकियों और व्हाट्सएप ग्रुप में जानकारी साझा की गई है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।