Wednesday, April 1, 2026
Home Breaking डबल मर्डर: पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी की ली जान

डबल मर्डर: पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी की ली जान

16

The Duniyadari: रायपुर के सेमरिया इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पूर्व पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या कर दी। आरोपी की पहचान गुलाब साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने टंगिया से हमला कर पत्नी लता साहू और बेटी चित्रा की बेरहमी से हत्या कर दी।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के मुताबिक, गुलाब साहू और लता साहू ने करीब चार साल पहले दूसरी शादी की थी। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद को इस वारदात की वजह माना जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।