Saturday, April 11, 2026
Home Breaking बड़ा सड़क हादसा: पिकअप पलटने से 2 की मौत, 37 घायल; एक...

बड़ा सड़क हादसा: पिकअप पलटने से 2 की मौत, 37 घायल; एक दिन पहले ट्रैक्टर दुर्घटना में 15 जख्मी

21

The Duniyadari: जगदलपुर- बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घोटिया चौकी के अंतर्गत ढाबामारी के पास ग्रामीणों से भरी एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 37 लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, सिरिसगुड़ा गांव के ग्रामीण ओरछा के रेंगाबेड़ा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी इसी क्षेत्र में ओवरलोडिंग के कारण एक और दुर्घटना हुई थी। मेले में शामिल होने जा रहे करीब 50 ग्रामीणों से भरा ट्रैक्टर पलट गया था। इस हादसे में 15 लोग घायल हुए थे, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

लगातार हो रही इन घटनाओं ने ओवरलोडिंग की समस्या को फिर से उजागर कर दिया है।

प्रशासन ने लोगों से वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी न करने की अपील की है, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।