Tuesday, April 14, 2026
Home Breaking गर्मी में यात्रियों को राहत: अकलतरा नॉन-इंटरलॉकिंग के बाद दर्जनभर ट्रेनें फिर...

गर्मी में यात्रियों को राहत: अकलतरा नॉन-इंटरलॉकिंग के बाद दर्जनभर ट्रेनें फिर पटरी पर लौटीं

23

The Duniyadari: बिलासपुर- गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ी राहत दी है। बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पहले निरस्त और आंशिक रूप से निरस्त की गई कई यात्री ट्रेनों को अब पुनः बहाल कर दिया गया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों को फिर से अपने निर्धारित समय पर चलाया जाएगा, जिससे दैनिक यात्रियों और लंबी दूरी के सफर करने वालों को राहत मिलेगी।

बहाल की गई प्रमुख ट्रेनें

68737 रायगढ़–बिलासपुर मेमू (08–09 अप्रैल 2026)

68738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू (08–09 अप्रैल 2026)

68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू (08–09 अप्रैल 2026)

68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू (09–10 अप्रैल 2026)

68746 रायपुर–गेवरारोड मेमू (08–09 अप्रैल 2026)

68745 गेवरारोड–रायपुर मेमू (09–10 अप्रैल 2026)

58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर (08–09 अप्रैल 2026)

58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर (09–10 अप्रैल 2026)

68734 बिलासपुर–गेवरारोड मेमू (08–09 अप्रैल 2026)

68733 गेवरारोड–बिलासपुर मेमू (08–09 अप्रैल 2026)

68732 बिलासपुर–कोरबा मेमू (08–09 अप्रैल 2026)

68731 कोरबा–बिलासपुर मेमू (08–09 अप्रैल 2026)

शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेनें भी हुईं बहाल

68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू (08–09 अप्रैल 2026)

68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू (08–09 अप्रैल 2026)

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों की बहाली से बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।