Friday, April 10, 2026
Home कोरबा दर्री मंडल के वार्ड 51 में युवा मोर्चा का बूथ चलो अभियान...

दर्री मंडल के वार्ड 51 में युवा मोर्चा का बूथ चलो अभियान एवं वार्ड 55 में हितग्राही महिलाओं का अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न

22

The Duniyadari: “बूथ चलो अभियान” के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में युवाओं से संवाद कर जनसंपर्क किया जा रहा है। इसी कड़ी में दर्री मंडल के वार्ड क्रमांक 51 में अभियान चलाकर युवाओं से संवाद स्थापित किया गया तथा लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।


साथ ही वार्ड क्रमांक 55 में हितग्राही महिलाओं का अभिनंदन कर उन्हें सम्मान पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया और उनकी समस्याएं भी सुनी गईं।

कार्यक्रम युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से युवा मोर्चा के जिला मंत्री शैलेन्द्र यादव, भारतीय जनता पार्टी (पि. मो.) के जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, इंद्रपाल, टिल्लू, नंदू साहू, अजय ठाकुर, पात्रस, ईशांत, सियाराम, रोहित, सुनील यादव, दीरवार श्रीवास, भूपेन्द्र राठौर, हेमंत दास माणिकपुरी, शिवम दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।