Wednesday, April 15, 2026
Home Breaking वेदांता हादसे पर मुख्यमंत्री साय की संवेदना, मृतकों के परिजनों को 5...

वेदांता हादसे पर मुख्यमंत्री साय की संवेदना, मृतकों के परिजनों को 5 लाख की सहायता की घोषणा

13

The Duniyadari: रायपुर-  विष्णु देव साय ने सिंघीतराई स्थित Vedanta Power Plant में हुए भीषण हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, घायल श्रमिकों को तत्काल राहत के रूप में 50-50 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों के बेहतर और नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बिलासपुर संभाग के कमिश्नर को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है और राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है। साथ ही प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।