Thursday, April 16, 2026
Home Breaking ग्रामीण परियोजना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका भर्ती, 27 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

ग्रामीण परियोजना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका भर्ती, 27 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

10

The Duniyadari: जगदलपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भर्ती एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) परियोजना जगदलपुर (ग्रामीण) के तहत की जा रही है।

जारी सूचना के अनुसार ग्राम पंचायत नेतानार के रंधारीरास केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद तथा ग्राम पंचायत माड़पाल के दीवानपारा केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका का एक पद भरा जाएगा। इच्छुक महिला अभ्यर्थी 27 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपना आवेदन आवश्यक दस्तावेजों सहित परियोजना कार्यालय में जमा कर सकती हैं।

पात्रता के लिए आवेदक महिला की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है और संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र वाले ग्राम की स्थायी निवासी होना जरूरी होगा। शैक्षणिक योग्यता के तहत कार्यकर्ता पद के लिए 12वीं पास और सहायिका पद के लिए न्यूनतम 8वीं पास होना आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया में विधवा, परित्यक्ता और गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और अतिरिक्त अंक का लाभ मिलेगा। आवेदन के साथ जन्मतिथि प्रमाण, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और अनुभव प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य होगा।

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/⁠� पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। यह नियुक्तियां मानसेवी आधार पर की जाएंगी, जिनका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर महिलाओं और बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है।