Thursday, April 16, 2026
Home Breaking नगर निगम की सख्ती: बकाया न चुकाने पर 8 दुकानों पर ताला,...

नगर निगम की सख्ती: बकाया न चुकाने पर 8 दुकानों पर ताला, 4 ने मौके पर किया भुगतान

10

The Duniyadari: रायपुर में बकाया वसूली को लेकर रायपुर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। वर्षों से डिमांड बिल और नोटिस जारी होने के बावजूद बकाया जमा नहीं करने वाले बड़े बकायादारों को अंतिम नोटिस के बाद निगम की टीम व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक पहुंची।

निगम की कार्रवाई के दौरान चार दुकानदारों ने मौके पर ही बकाया राशि जमा कर दी, जिससे निगम को कुल 80,592 रुपये की वसूली हुई। वहीं बकाया भुगतान नहीं करने वाले आठ प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया। इन दुकानों पर कुल 3,65,510 रुपये का बकाया बताया गया है।

जोन-9 के राजस्व अमले द्वारा की गई इस कार्रवाई में जिन बकायादारों की दुकानों को सील किया गया, उनमें बरखा अग्रवाल, अभिषेक कुमार (एज शॉप), चित्रा रेखा अग्रवाल, विवेक गोयल, सरफराज खान, शेख साजिद और इंद्रमणि मिनरल इंडिया सहित अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि बकाया राशि जमा नहीं करने वाले अन्य बकायादारों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।