Sunday, April 19, 2026
Home Breaking महिला आरक्षण मुद्दे पर भाजपा का बड़ा आंदोलन, आज प्रेस कॉन्फ्रेंस, कल...

महिला आरक्षण मुद्दे पर भाजपा का बड़ा आंदोलन, आज प्रेस कॉन्फ्रेंस, कल महिला जनआक्रोश पदयात्रा

11

The Duniyadari: रायपुर-  लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार कर ली है। इसी कड़ी में आज प्रदेश, संभाग और जिला स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें पार्टी अपने रुख को विस्तार से रखेगी।

दोपहर 12 बजे विष्णुदेव साय और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इस दौरान महिला आरक्षण और आगामी कार्यक्रमों को लेकर पार्टी की रणनीति साझा की जाएगी।

भाजपा ने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए 20 और 21 अप्रैल को प्रदेशभर में महिला पदयात्राएं निकालने का फैसला लिया है। वहीं 23 और 24 अप्रैल को विभिन्न जिलों में जनआक्रोश महिला सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

इसके अलावा कल दोपहर 3 बजे शहर में महिला जनआक्रोश पदयात्रा निकाली जाएगी, जो इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक पहुंचेगी। पदयात्रा के समापन पर सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी की संभावना है।