The Duniyadari: बालोद- जिले के डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भेड़िया पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है।















