Wednesday, April 22, 2026
Home Breaking कोरबा में बड़ा हादसा: मड़वारानी पहाड़ी से लौट रही श्रद्धालुओं की पिकअप...

कोरबा में बड़ा हादसा: मड़वारानी पहाड़ी से लौट रही श्रद्धालुओं की पिकअप पेड़ से टकराई, 9 घायल, बच्चे की हालत गंभीर

10

The Duniyadari: कोरबा- जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। मड़वारानी पहाड़ी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में नौ लोग घायल हो गए, जिनमें एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु पिकअप वाहन में सवार होकर मड़वारानी पहाड़ी मंदिर में दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद लौटते समय वाहन चालक का नियंत्रण अचानक वाहन से हट गया और पिकअप सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार कई लोग घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक बच्चे की स्थिति गंभीर बताई है। गंभीर रूप से घायल बच्चे को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और चालक का वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।