Saturday, April 25, 2026
Home Breaking KORBA: अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मशीन जब्त कर...

KORBA: अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मशीन जब्त कर सील

15

The Duniyadari: कोरबा जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है।

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम लगातार कार्रवाई करते हुए माफियाओं पर शिकंजा कस रही है।

इसी अभियान के तहत आज अजगरबहार तहसील के ग्राम कछार में छापेमारी कर अवैध रेत उत्खनन करते हुए एक चैन माउंट मशीन को मौके से जब्त कर सील कर दिया गया।

सूचना मिलने के बाद जांच दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया, जहां अवैध खनन की पुष्टि हुई। टीम ने बिना देर किए मशीनरी को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

प्रशासन ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। किसी भी संदिग्ध खनन गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन या संबंधित विभाग को देने की बात कही गई है, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नुकसान को रोका जा सके।