Saturday, April 25, 2026
Home Breaking स्कूल जा रही शिक्षिकाओं को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौके...

स्कूल जा रही शिक्षिकाओं को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरी गंभीर

17
Oplus_16908288

The Duniyadari: बलरामपुर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया।

वाड्रफनगर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दो शिक्षिकाओं को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसा इतना भयावह था कि एक शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

बताया जा रहा है कि दोनों शिक्षिकाएं करमडीहा स्थित अपने स्कूल के लिए स्कूटी से निकली थीं। बसंतपुर थाना क्षेत्र में पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक शिक्षिका ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं, गंभीर रूप से घायल शिक्षिका रजनी केवट को तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से वाड्रफनगर सिविल अस्पताल ले जाया गया.

जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

इस घटना की सूचना मिलते ही स्कूल के स्टाफ और परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।