Tuesday, April 28, 2026
Home Breaking सस्ते टिकट के नाम पर ठगी: दुर्ग स्टेशन पर सक्रिय फर्जी एमएसटी...

सस्ते टिकट के नाम पर ठगी: दुर्ग स्टेशन पर सक्रिय फर्जी एमएसटी रैकेट का पर्दाफाश

7

The Duniyadari: दुर्ग- ट्रेनों में बढ़ती भीड़ का फायदा उठाकर फर्जी मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) बनाने वाले गिरोह का दुर्ग रेलवे स्टेशन पर भंडाफोड़ किया गया है।

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में इस संगठित गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से यात्रियों को सस्ते में फर्जी एमएसटी टिकट उपलब्ध कराकर रेलवे को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, यह गिरोह स्टेशन और आसपास के इलाकों में सक्रिय था और खासतौर पर दैनिक यात्रियों को निशाना बनाता था। आरोपी असली टिकट की तरह दिखने वाले नकली एमएसटी तैयार कर उन्हें कम कीमत पर बेचते थे। भीड़भाड़ के चलते इन टिकटों की जांच में लापरवाही का फायदा उठाकर गिरोह अपना नेटवर्क चला रहा था।

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में फर्जी एमएसटी टिकट, प्रिंटिंग उपकरण, कंप्यूटर और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

पूछताछ में यह भी सामने आया है कि गिरोह के तार अन्य शहरों से भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत काउंटर या ऑनलाइन माध्यम से ही टिकट खरीदें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या आरपीएफ को दें।