The Duniyadari: KORBA– नगर पालिका निगम कोरबा की सामान्य सभा आज 29 अप्रैल, बुधवार को सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। यह बैठक निगम के पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में संपन्न होगी।
सामान्य सभा में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। खासतौर पर महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान और उससे जुड़े कार्यक्रमों की महत्ता पर विशेष विचार-विमर्श किया जाएगा।
नगर निगम की इस बैठक को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है, जिसमें शहर के विकास और सामाजिक योजनाओं को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।















