Wednesday, April 29, 2026
Home Breaking CG BREAKING: तालाब में डूबने से जुड़वा मासूमों की मौत, गांव में...

CG BREAKING: तालाब में डूबने से जुड़वा मासूमों की मौत, गांव में पसरा मातम

7

The Duniyadari: सक्ती- जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र अंतर्गत लवसरा गांव से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां खेलते-खेलते दो जुड़वा बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दीप्ति गोंड और दिव्या गोंड (दोनों उम्र करीब 6 वर्ष) मंगलवार सुबह अपने घर के पास खेल रही थीं। इसी दौरान खेलते-खेलते दोनों बच्चियां पास के तालाब की ओर चली गईं। आशंका है कि संतुलन बिगड़ने से वे तालाब में गिर गईं और गहरे पानी में डूब गईं।

घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे समय रहते उन्हें बचाया नहीं जा सका। कुछ देर बाद गांव के लोगों की नजर तालाब में तैरते शवों पर पड़ी, जिसके बाद हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत दोनों बच्चियों को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।