The Duniyadari: Bilaspur- South East Central Railway के बिलासपुर जोन में आने वाले Gondia Junction पर बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर उन्नयन कार्य शुरू होने जा रहा है। इसके चलते 3 मई से 22 मई 2026 तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने इस अवधि में 10 ट्रेनों को पूरी तरह निरस्त करने के साथ कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर 20 दिनों तक मेगा ट्रैक मेंटेनेंस किया जाएगा। इस दौरान मौजूदा वॉशेबल एप्रन को हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक तैयार किया जाएगा, जिससे ट्रेनों की रफ्तार, सुरक्षा और परिचालन क्षमता में सुधार होगा। कार्य अवधि के दौरान डाउन मेन लाइन पूरी तरह बंद रहेगी, जिससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होना तय है।
इन ट्रेनों का परिचालन रहेगा रद्द:
18109 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस (3 से 22 मई)
18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस (5 से 24 मई)
68711 डोंगरगढ़–गोंदिया पैसेंजर (3 से 22 मई)
68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ पैसेंजर (3 से 22 मई)
68713 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर (3 से 22 मई)
68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया पैसेंजर (3 से 22 मई)
68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट पैसेंजर (3 से 22 मई)
68715 बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर (3 से 22 मई)
58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर (3 से 22 मई)
58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–रायपुर पैसेंजर (4 से 23 मई)
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।















