Tuesday, May 5, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ में भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, बना कर्मचारी चयन मंडल, IAS...

छत्तीसगढ़ में भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, बना कर्मचारी चयन मंडल, IAS रेणु जी. पिल्ले बनीं अध्यक्ष

8

The Duniyadari: Raipur-  राज्य सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और एकरूपता लाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने “छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल” के गठन का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही “छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल” यानी व्यापमं का विलय नए मंडल में कर दिया गया है।

शासन ने 1991 बैच की वरिष्ठ IAS अधिकारी रेणु जी. पिल्ले को नए मंडल का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे अभी तक व्यापमं की अध्यक्ष थीं और छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही थीं। आदेश के मुताबिक वे माध्यमिक शिक्षा मंडल का प्रभार भी यथावत देखती रहेंगी।

अब प्रदेश में सभी सरकारी भर्तियों और चयन प्रक्रियाओं का संचालन इसी नए मंडल के जरिए होगा। पहले अलग-अलग विभागों और व्यापमं के जरिए होने वाली परीक्षाएं अब एक ही व्यवस्था के तहत आयोजित की जाएंगी।

सरकार का मानना है कि इस कदम से भर्ती प्रक्रिया तेज होगी और गड़बड़ियों की आशंका कम होगी। इसे प्रशासनिक सुधार की दिशा में अहम पहल बताया जा रहा है। नए मंडल के गठन से लाखों अभ्यर्थियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी भर्तियों की जानकारी और प्रक्रिया मिल सकेगी।