Tuesday, May 5, 2026
Home Breaking सीएम विष्णुदेव साय आज बस्तर दौरे पर, जगदलपुर में ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’...

सीएम विष्णुदेव साय आज बस्तर दौरे पर, जगदलपुर में ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ में होंगे शामिल

15

The Duniyadari: Raipur– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम दोपहर 2 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे।

दोपहर करीब 3:30 बजे वे शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय पहुंचेंगे, जहां ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वे युवाओं और स्टार्टअप से जुड़े प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के बाद सीएम साय शाम 7 बजे जगदलपुर से रवाना होकर रायपुर एयरपोर्ट लौटेंगे। उनके दौरे को लेकर बस्तर में प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।