Wednesday, May 6, 2026
Home Breaking चेन स्नैचिंग का खुलासा, 5 दिन में 150 CCTV खंगालकर पुलिस ने...

चेन स्नैचिंग का खुलासा, 5 दिन में 150 CCTV खंगालकर पुलिस ने दबोचा आरोपी

14
Oplus_16908288

The Duniyadari: Raipur– खम्हारडीह थाना पुलिस ने चेन झपटमारी की बड़ी वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत ज्वेलर्स को गिरफ्तार कर लूट का 16 ग्राम सोना, 1.50 लाख नगद और बाइक जब्त की है।

प्रार्थिया हेमलता वैध ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 अप्रैल को सुबह करीब 6:40 बजे शंकर नगर चावला टावर के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गया। थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 137/2026 दर्ज किया गया था।

डीसीपी उत्तर जोन मयंक गुर्जर, डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला, एडीसीपी आकाश मरकाम और एसीपी पूर्णिमा लामा के निर्देशन में प्रशिक्षु आईपीएस डॉ. मानसी साकोरे के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने 5 दिन तक घटनास्थल और आसपास के 150 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्य और वाहन नंबर के आधार पर आरोपी तक पहुंची।

पूछताछ में तिल्दा नेवरा निवासी विवेक उर्फ छोटू वर्मा 32 वर्ष ने वारदात कबूल की। उसने लूटी चेन प्रशांत उर्फ संतु केशरवानी 32 वर्ष को बेचना बताया। ज्वेलर्स प्रशांत ने चेन गलाने की बात मानी।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट का करीब 16 ग्राम सोना, 1.50 लाख रुपए नगद और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।