Friday, May 8, 2026
Home Breaking नगर पंचायत की पार्षद के पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके...

नगर पंचायत की पार्षद के पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

16

The Duniyadari: बलौदाबाजार– जिले के पलारी नगर पंचायत से दुखद खबर सामने आई है। वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद के पति भोला वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

मृतक भोला वर्मा पलारी नगर पंचायत के वार्ड 12 की पार्षद के पति थे। जनप्रतिनिधि के परिवार में हुई इस घटना से नगरवासी स्तब्ध हैं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि भोला वर्मा ने किन हालातों में यह कदम उठाया। सूचना मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।