Wednesday, September 23, 2026
Home Breaking मालिक ने खुद कैमरे पर कबूला- MRP से 15-20 रुपये ज्यादा वसूलते...

मालिक ने खुद कैमरे पर कबूला- MRP से 15-20 रुपये ज्यादा वसूलते हैं

59
Oplus_16908288

The Duniyadari: रायपुर–  वीआईपी रोड स्थित चौपाल कैफे एक बार फिर विवादों में है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कैफे मालिक खुद यह स्वीकार कर रहा है कि वह ग्राहकों से तय MRP और बाजार दर से ज्यादा पैसे वसूलता है। वीडियो में मालिक सिगरेट, कोल्ड ड्रिंक और खाने-पीने की चीजों पर 15 से 20 रुपये तक अतिरिक्त चार्ज लेने की बात कबूल रहा है।

वायरल वीडियो में मालिक यह भी कहता दिख रहा है कि 20 रुपये वाली कोल्ड ड्रिंक 25 रुपये में बेची जाती है। आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक पर रेट बढ़ाकर बेचने की बात भी उसने मानी है। इतना ही नहीं, सिगरेट के पैकेट पर 10 से 15 रुपये ज्यादा लेकर बेचने का दावा भी वीडियो में किया गया है।

इस खुलासे के बाद ग्राहकों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि MRP से अधिक वसूली खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ता संरक्षण कानून का सीधा उल्लंघन है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से फैल रहा है। यूजर्स प्रशासन से कैफे पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कई ग्राहकों ने इसे खुली लूट और उपभोक्ता अधिकारों का हनन बताया है।

फिलहाल खाद्य विभाग और नाप-तौल विभाग की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है। अब सबकी नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है कि ओवरचार्जिंग के इस मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं और ऐसे मामलों पर रोक लगती है या नहीं।