Sunday, June 7, 2026
Home Breaking जिले को मिले 15 नए सब-इंस्पेक्टर, विभिन्न थानों में हुई तैनाती

जिले को मिले 15 नए सब-इंस्पेक्टर, विभिन्न थानों में हुई तैनाती

10

The Duniyadari: Surajpur– पुलिस विभाग में नई ऊर्जा जोड़ते हुए जिले को 15 नए सब-इंस्पेक्टर (एसआई) मिले हैं। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद इन अधिकारियों को फील्ड स्तर पर अनुभव दिलाने के लिए जिले के अलग-अलग शहरी और ग्रामीण थानों में पदस्थ किया गया है। इस संबंध में डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने आदेश जारी किए हैं।

आदेश के मुताबिक, नव नियुक्त एसआई को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की जांच और पुलिसिंग की व्यावहारिक बारीकियां सीखने के उद्देश्य से विभिन्न थानों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। थाना सूरजपुर में सर्वाधिक चार एसआई तैनात किए गए हैं, जबकि विश्रामपुर, जयनगर, भटगांव और प्रतापपुर थानों में दो-दो अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। इसके अलावा प्रेमनगर, झिलमिली और रामानुजनगर थानों को एक-एक नए एसआई मिले हैं।

पुलिस विभाग का मानना है कि अनुभवी अधिकारियों के साथ कार्य करते हुए ये युवा अधिकारी पुलिस व्यवस्था की कार्यशैली, जांच प्रक्रिया और जनसंपर्क से जुड़ी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे। इससे भविष्य में उनकी कार्यकुशलता और पेशेवर क्षमता में भी वृद्धि होगी।