Wednesday, June 10, 2026
Home Breaking प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में हंगामा, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस...

प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में हंगामा, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

11

The Duniyadari: राजनांदगांव- शहर के जमातपारा इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में कथित संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद देर रात जमकर हंगामा हो गया।

स्थानीय लोगों ने मौके पर मौजूद एक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस के अनुसार क्षेत्रवासियों ने कार्यालय में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की आशंका जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। मौके पर पहुंची बसंतपुर थाना पुलिस को एक महिला और एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह कैलाश लॉज संचालक के साथ वहां पहुंची थी।

मामले में पुलिस ने कैलाश लॉज संचालक प्रीमन कुमार जैन उर्फ अप्पू जैन (45) निवासी केशर नगर तथा एक विवाहित महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

प्रारंभिक जांच के बाद दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। वहीं क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है।