मेष (Aries)
आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और पुराने रुके काम पूरे होने के संकेत हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
वृषभ (Taurus)
दिन सामान्य रहेगा। नौकरी और व्यापार में धैर्य बनाए रखें। किसी करीबी की सलाह लाभदायक साबित हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खान-पान में संयम बरतें।
मिथुन (Gemini)
भाग्य का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। यात्रा के योग बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
कर्क (Cancer)
भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। कार्यस्थल पर सतर्क रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। निवेश से जुड़े मामलों में विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा।
सिंह (Leo)
आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।
कन्या (Virgo)
मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
तुला (Libra)
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
वृश्चिक (Scorpio)
घर-परिवार से जुड़े मामलों में व्यस्तता रहेगी। संपत्ति संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
धनु (Sagittarius)
साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे। व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं। भाइयों-बहनों का सहयोग मिलेगा।
मकर (Capricorn)
धन संबंधी मामलों में लाभ के संकेत हैं। नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। वाणी में मधुरता बनाए रखें।
कुंभ (Aquarius)
आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। नई शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मीन (Pisces)
खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में धैर्य और समझदारी से काम लें। शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है।















