Friday, June 19, 2026
Home Breaking परमेश्वरी धाम मंदिर में चोरी, दानपेटी तोड़कर आभूषण और नगदी ले उड़े...

परमेश्वरी धाम मंदिर में चोरी, दानपेटी तोड़कर आभूषण और नगदी ले उड़े बदमाश

11

The Duniyadari: पिथौरा- महासमुंद जिले के पिथौरा स्थित प्रसिद्ध परमेश्वरी धाम मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने देर रात मंदिर को निशाना बनाते हुए दानपेटी से नगदी और भगवान के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार मंदिर को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

सुबह मंदिर खुलने पर पुजारी और श्रद्धालुओं को घटना की जानकारी मिली। मंदिर परिसर में दानपेटी टूटी हुई मिली और भगवान के आभूषण भी गायब थे। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पिथौरा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मंदिर व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

घटना के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।