Tuesday, June 23, 2026
Home Breaking मुख्यमंत्री साय आज लेंगे कैबिनेट और आर्थिक मामलों की समिति की बैठक,...

मुख्यमंत्री साय आज लेंगे कैबिनेट और आर्थिक मामलों की समिति की बैठक, शाम को वृक्षारोपण कार्यक्रम में होंगे शामिल

10

The Duniyadari: Raipur– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिनभर प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे पूर्वाह्न में मंत्रालय पहुंचकर मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जहां राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है।

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री आर्थिक मामलों की मंत्रिपरिषद समिति की बैठक में शामिल होंगे। इसके उपरांत वे मंत्रालय में विभिन्न शासकीय कार्यों की समीक्षा और अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठकों में हिस्सा लेंगे।

शाम के समय मुख्यमंत्री रायपुर के ग्राम पलौद स्थित बीएसएफ कैंप के समीप आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के संदेश को आगे बढ़ाते हुए पौधारोपण करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री वापस अपने निवास लौटेंगे।