Tuesday, June 23, 2026
Home Breaking नक्सलियों के मंसूबों पर सुरक्षाबलों की चोट, जंगल से मिला विस्फोटक डंप

नक्सलियों के मंसूबों पर सुरक्षाबलों की चोट, जंगल से मिला विस्फोटक डंप

9
Oplus_16908288

The Duniyadari: कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक अहम सफलता मिली है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के आमाटोला जंगल में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत कांकेर पुलिस, बीएसएफ और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) की टीम जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान जवानों को संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिले, जिसके आधार पर इलाके की गहन जांच की गई।

तलाशी के दौरान जंगल में छिपाकर रखा गया नक्सलियों का एक डंप बरामद हुआ। वहां से विस्फोटक सामग्री, नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री जब्त की गई। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बरामद सामान को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया।

अभियान सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद सभी जवान सुरक्षित कैंप लौट आए। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले के दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे।